फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के धक्के से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के धरसड़ा गांव में शुक्रवार को देर शाम सात बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सुनील कुमार पाल (15) पुत्र मोहन पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में शाम करीब साढ़े सात बजे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर किशोर के पिता मोहन पाल अस्पताल पहुंचे। पुलिस को उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर दो बजे उनका पुत्र सुनील बिना बताए शिवद्वार गांव में अपनी मौसी के यहां गया था। शाम को शिवद्वार से घर लौटते समय वह दुर्घटना का शिकार हो गया। सुनील चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। पुलिस के अनुसार सुनील बाइक से शिवद्वार से घोरावल की तरफ आ रहा था। रास्ते में आरपी डिग्री कॉलेज धरसड़ा के पास अज्ञात वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह एवं कस्बा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे। सुनील पाल को घोरावल सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को ददरा मिर्जापुर सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें