फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल बैकिंग हटी तो सुधरा विद्युत उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को बिजली की मांग बढ़ने पर अनपरा के बिजली घरों से थर्मल बैकिंग हटा ली गई। इकाइयों के पूर्ण क्षमता से उत्पादनरत होने से अनपरा परियोजना सहित निगम के उत्पादन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार को दिन में बिजली की मांग 10 हजार मेगावाट से भी कम हो जाने के कारण अनपरा स्थित निगम व निजी बिजली घरों से एक हजार मेगावाट से भी अधिक थर्मल बैकिंग की गई। इससे निगम का उत्पादन घटकर तीन हजार मेगावाट से भी नीचे आ गया था। सोमवार को दिन में भी बिजली की मांग 11 हजार मेगावाट के करीब बनी रही। मांग में इजाफा होते ही सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर इकाइयों से थर्मल बैकिंग हटा ली गई। इससे निगम का उत्पादन बढ़कर 3803 मेगावाट पहुंच गया। सोमवार को अनपरा ए से 510, बी से 907, डी से 950 व निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना से 1124 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया गया। हालांकि इस दौरान रिहंद हाइड्रो की सभी इकाइयों को बंद रखा गया। सोमवार सुबह तक बिजली की अधिकतम मांग 18449 मेगावाट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें