एसडीएम रमेश कुमार ने सोमवार को केवली मयदेवली स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर साफ सफाई की स्थिति खराब मिलने पर गहरी नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान को दो दिन में स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने केंद्र में बनाए गए कंपोस्ट पिट को गोबर से भर कर खाद तैयार करने और बाड़ के किनारे किनारे नेपियर घास लगाने का निर्देश दिया। गोवंशों के आहार के लिए हरी घास के चारे वाली फसल की बोवाई कराने के निर्देश दिए। गोवंश आश्रय स्थल परिसर में पानी निकासी का कार्य चल रहा है जिसका निरीक्षण कर उसे शीघ्र पूर्ण कराने और कर्मचारियों को गोवंशों की उचित रूप से देखभाल करने के निर्देश दिए गए। पशुओं की देखभाल के लिए ऐसे लोगों की ड्यूटी लगाने को कहा जो जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य करें और आश्रय स्थल में साफ-सुथरा रखें।