फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे डाकघर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन 22 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद डाकघर खोले जाएंगे। मिर्जापुर मंडल के मुख्य डाकघरों के साथ ही उप डाकघर 21 और 22 अगस्त को खोले जाएंगे, अवकाश के दिन डाकघरों में राखी के डिलीवरी से संबंधित कार्य होंगे। ताकि बहनों के स्नेह की राखी उनके भाइयों तक पहुंच सके।
विज्ञापन

हर वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस साल श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त हो पड़ रहा है। इस नाते इस दिन भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रविवार पड़ रहा है। वहीं 21 अगस्त को शनिवार दिन पड़ रहा है, इस दिन भी सार्वजनिक अवकाश पड़ रहा है। दोनों दिन अवकाश होने के बावजूद डाकघरों में राखी की डलीवरी से संबंधित कार्य होंगे। प्रधान डाकघर मिर्जापुर के अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन पर बाहर रह ही बहनों की तरफ से अपने भाईयों के लिए भेजा गया राखी समय से पहुंच जाए, इसे देखते हुए अवकाश के दिन भी राखी के डिलीवरी संबंधित कार्य करने के डाकियों को निर्देश दिए गए हैं। 21 और 22 अगस्त को अवकाश होने के बावजूद राखी की डिलीवरी की जाएगी।
दो दिन में डाकघरों में पहुंच जाएगा लिफाफा
इस रक्षाबंधन बहनों की तरफ से भाइयों को भेजी गई राखी सकुशल पहुंचे, इसके लिए डाक विभाग की तरफ से खास इंतजाम किए गए हैं। दो-तीन दिन में मुख्य डाकघर, उप डाकघर एवं शाखा डाकघरों को वाटरप्रूफ लिफाफा उपलब्ध हो जाएगा। पांच से दस रुपये में उपलब्ध इस लिफाफे में बहनें राखी भेज सकेंगी। डाक अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस लिफाफे की खासियत है कि यह पानी में नहीं गलेगा और जल्द फटेगा भी नहीं। इससे बहनों की तरफ से भेजी गई राखी भाइयों तक सुरक्षित पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें