फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में पोस्ट कोविड परामर्श केंद्र का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की तरफ से सोमवार को राबर्ट्सगंज नगर में पोस्ट कोविड परामर्श केंद्र (हेल्थ सेंटर) का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने किया। राबर्ट्सगंज नगर स्थित पन्नूगंज रोड कॉपरेटिव के बगल स्थित इस परामर्श केंद्र में दो डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। इच्छुक व्यक्ति डॉक्टर सुरेंद्र दूबे से 7007627180 पर और डॉ. सत्येंद्र कुमार आर्य से 9415634374 पर संपर्क कर परामर्श ले सकते हैं। भाजपा के जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता भी यहां प्रतिदिन बैठेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लगातार सेवा कार्य में लगे हैं। पार्टी का उद्देश्य ही जनसेवा है। केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार कोविड महामारी से लड़ते हुए आम व्यक्तियों के जीवन की रक्षा के लिए कोरोना संक्रमण से निपटने लिए हर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने का कार्य किया। केंद्र सरकार के सहयोग से अनाथ हुए बच्चों के भविष्य निखारने के लिए एवं अनाथ बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद के लिए सहायता राशि का प्रावधान करना जनमानस की परिस्थितियों को देखते हुए तमाम जनहित का कार्य किया गया। इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ई.रमेश पटेल, उदयनाथ मौर्य, अभिषेक सिंह चंदेल, महामंत्री रामसुंदर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, संतोष शुक्ला, अजीत रावत, अनूप तिवारी, रविंद्र केशरी, अभिषेेक गुप्ता, विनोद सोनी, धुव्रकांत द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, प्रकाश श्रीवास्तव, धर्मवीर त्यागी, उत्कर्ष पांडेय, अनुपम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें