पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा ने सोनभद्र रेलवे स्टेशन से ट्रेनें संचालित कराने की मांग को लेकर सोमवार को रेल मंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन स्टेशन मास्टर सोनभद्र को सौंपा।
इसमें संगठन के प्रमुख पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा है कि सोनभद्र आदिवासी एवं वनों से आच्छादित अधिकांश भाग वाला जिला है। यहां आदिवासी, गरीब निवास करते हैं। इनका लखनऊ एवं दिल्ली जाने के लिए एकमात्र साधन रेलवे है। इसलिए सोनभद्र रेलवे स्टेशन से झारखंड एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस व झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को शीघ्र चलाया जाए। सोनभद्र रेलवे स्टेशन से देश के बड़े शहरों मद्रास, कोलकाता, मुंबई आदि के लिए सीधे ट्रेन चलाई जाए। राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन भारत के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि सिंगरौली से वाराणसी तक पूर्व में चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस बंद है। इसे फिर संचालित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में शिवप्रकाश चौबे, काकू सिंह, संदीप जायसवाल, नीरज विश्वकर्मा, अशोक कुमार कनौजिया, रमाशंकर, दीप नारायण पटेल, नवीन पांडेय एडवोकेट, संतोष चतुर्वेदी, लक्ष्मी कांत शुक्ला आदि रहे।