फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सड़क निर्माण के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 21 Jan 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राबर्ट्सगंज स्थित जिला पंचायत कार्यालय जाने वाली सड़क के घटिया निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सड़क निर्माण घटिया किस्म का कराया जा रहा है और पारदर्शिता की अनदेखी की जा रही। डीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन



राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता बुधवार को महासचिव विवेक सिंह की अगुवाई में जिला पंचायत कार्यालय के पास पहुंचे और वहां घटिया निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि कार्य प्रभारी अभियंता और ठेकेदार मिलकर निर्माण कार्य काफी धीमी गति से और घटिया किस्म का करा रहे हैं। विवेक का आरोप है कि इस सड़क से होकर कई विद्यालयों के सैकड़ों बच्चे गुजरते हैं। ऐसे में सड़क का निर्माण जल्द पूर्ण करा दिया जाना चाहिए था लेकिन यहां सोलंग सड़क पर बिछाकर छोड़ दिया गया है। इस नाते बच्चों को आने जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


 छात्र नेताओं ने चेताया कि यदि निर्माण कार्य पारदर्शितापूर्ण ढंग से नहीं कराया गया तो सड़क निर्माण रोकवा दिया जाएगा।  प्रदर्शन के बाद छात्र नेताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में दिया। प्रदर्शन करने वालों में सूरज वर्मा, राधेश्याम, राजीव बरनवाल, अमित पांडेय, संदीप कुमार, रमेश यादव, कृष्णकांत, सूर्यप्रकाश सिंह, अजय शंकर शामिल रहे। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें