फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने भरी हुंकार

Tue, 20 Jan 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली कर्मियों ने मंगलवार की सुबह परियोजना गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अनपरा डी में जरूरत के मुताबिक नए पदों का सृजन किए जाने, आउटसोर्सिंग कंपनियों से काम न लिए जाने, 2011 से बंद पड़े उत्पादन भत्ते का भुगतान किए जाने सहित कई मसलों को लेकर आवाज बुलंद की गई।
विज्ञापन


प्रकरण को लेकर 25 जनवरी तक काली पट्टी बांध कर विरोध जताते रहने का भी ऐलान किया गया।अध्यक्षता कर रहे संघर्ष समिति के संयोजक इं. मणींद्रनाथ और केपी मौर्या ने कहा कि अनपरा डी में नए पदों का सृजन होना चाहिए, लेकिन बिना कोई पद सृजित किए अ और ब परियोजना से कर्मियों का स्थानांतरण अनपरा डी के लिए किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 प्रेमसागर तिवारी, केसी पांडेय ने कहा कि अनपरा डी में भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के माध्यम से परिचालकीय संवर्ग का काम कराए जाने की जानकारी मिली है, जिसे किसी भी हाल में जायज नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन


एके माथुर, सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि उत्पादन भत्ते का भुगतान तीन साल से बंद पड़ा है, जिसे जल्द भुगतान किया जाए। मुकुल राय, राजेश्वर प्रसाद ने कहा कि इसको लेकर निगम प्रशासन से कई बार बात की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

रामजनम यादव, रमाशंकर यादव ने कहा कि जल्द संजीदगीपूर्ण पहल नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। रवींद्र कुमार, प्रभातचंद पाठक ने कहा कि विरोध स्वरूप 25 जनवरी तक सभी कर्मी काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे।

जयनारायण गौतम, अमितेश पटेल ने कहा कि संजीदगी न दिखने पर 25 जनवरी को  बैठक कर आगे की रणनीति   बनाई जाएगी। मीडिया प्रभारी किशोर प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब तक नई तैनाती नहीं हो जाती, तब तक सेवानिवृत्त कर्मियों से काम लिया जाए। इस मौके पर डीसी मिश्रा, कासिम हसन, अजय बंधु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें