फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 मतदेय स्थलों के लिए कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में वाराणसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव पोलिंग पार्टियों के के लिए खड़ी बसें। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला प्रशासन की ओर से वाराणसी खंड स्नातक व खंड शिक्षक चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्ट्रेट परिसर से सोमवार को सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियां ड्यूटी वाले मतदान केंद्रों के लिए रवाना की जाएंगी। एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से 34 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू होगा। वाराणसी खंड स्नातक के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला जिले के 16,432 मतदाता करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन वाराणसी खंड स्नातक की प्रेक्षक धनलक्ष्मी के. ने जिले का भ्रमण कर चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की। उधर, जिला प्रशासन की तरफ से चुनाव को सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर से 30 नवंबर की सुबह आठ बजे से जिले के मतदान केंद्रों के लिए 34 पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। एक दिसंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतगणना वाराणसी में तीन दिसंबर को होगी। वाराणसी खंड स्नातक के लिए जिले में कुल 16,432 मतदाता हैं, जिनमें 11,291 पुरुष और 5,141 महिला मतदाता हैं। जिले में 25 मतदान स्थलों के लिए 12 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। वहीं वाराणसी खंड शिक्षक चुनाव के लिए जिले में 1193 मतदाता हैं, जिसमें 947 पुरूष व 246 महिला शिक्षक मतदाता हैं। इन वोटरों के लिए नौ मतदान स्थल बनाए गए हैं। मतदान कार्य के लिए 38 पीठासीन अधिकारियों और 114 मतदान अधिकारियों की व्यवस्था की गयी है।
व्यवस्था में जुटे रहे अधिकारी
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में वाराणसी खंड स्नातक व खंड शिक्षक चुनाव के मद्देनजर पोलिंग पार्टियां सोमवार को ड्यूटी वाले बूथों के लिए रवाना होंगे। अधिकारी रविवार को पूरे दिन स्टेशनरी, वाहन आदि की व्यवस्था में जुटे रहे। प्रभारी अधिकारी कार्मिक डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, यातायात प्रभारी डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी और स्टेशनरी प्रभारी एआर कोऑपरेटिव टीएन सिंह पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन

चार जोनल और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
सोनभद्र। वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले को चार जोनों एवं बारह सेक्टरों में बांटकर प्रत्येक में मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। राबट्र्सगंज एसडीएम केएस पांडेय, ओबरा एसडीएम प्रकाश चंद्र, घोरावल एसडीएम जैनेंद्र सिंह और दुद्धि एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका दूरभाष नंबर 05444- 223676 व 05444-223677 है । उन्होंने बताया कि मतदान शुरू होने से एक घंटा पूर्व जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। ताकि कमियां दूर की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें