फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में नक्सली घटना के बाद बार्डर पर पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले से सटे छत्तीसगढ़ में शनिवार को नक्सली घटना में जवानों के शहीद होने के बाद सीआरपीएफ के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ दी है। वहां की फोर्स से बचने के लिए पूर्व की भांति कुछ नक्सली सीमावर्ती इलाकों में पनाह ले सकते हैं। लेकिन बार्डर पर जिले की फोर्स आधुनिक असलहों से लैश होकर डेरा डाल दिया है। एसपी फोर्स को नक्सलियों और अपराधियों से निपटने की छूट दे दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीजापुर जिला मुख्यालय से करीब 75 किमी दूर तर्रेंम थाना क्षेत्र सिलगेर गांव के पास के जंगल में नक्सलियों ने भारतीय जवानों पर हमला कर दिया। इसमें 23 जवान शहीद हो गए। घटना के बाद केंद्रीय फोर्स और छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दी है। जिले से सटे इलाकों में भी रविवार को नक्सलियों की तलाश में फोर्स जुटी रही। ऐसेे में वहां की पुलिस से बचने के लिए पूर्व की भांति नक्सली सीमावर्ती इलाकों में न घुसे, इसको लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह चौकन्ना हो गया है। छत्तीसगढ़ से आने-जाने वाले मार्गों के अलावा जंगली रास्तों पर फोर्स तैनात है। एसपी ने बार्डर से सटे थाने व पुलिस चौकियों की फोर्स को सर्तक कर दिया है।
-------------------------
पड़ोसी छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और जवानों के बीच हुई मुठभेड़ को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जंगली रास्तों पर भी पैनीद नजर रखी जा रही है। इन क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार सादे पोशाक में भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरेंद्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें