फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका नदी पर पुल निर्माण के लिए मृदा परीक्षण शुरू

विज्ञापन
ओबरा क्षेत्र के रेणुका नदी पर पुल निर्माण के कार्य के लिए जांच करते सेतु निगम के लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
ओबरा। रेणुका नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। रविवार को पुल के लिए प्रस्तावित स्थल पर सेतु निगम की टीम ने आरम्भिक कार्य शुरू कर दिया। शुरूआती तौर पर मृदा परीक्षण के लिए प्रक्रिया शुरू की गयी है। सेतु निगम के विंध्याचल मंडल के परियोजना प्रबंधक इं. आरएस उपाध्याय के नेतृत्व में पुल के खंभों के लिए बनाये जाने वाले कुएं का स्थान चयनित करने की प्रक्रिया शुरू की गयी। अगले तीन चार दिनों के अंदर कुएं का चयन होने के बाद मृदा परीक्षण का कार्य शुरू किया जाएगा। मृदा परीक्षण के लिए नमूना एकत्रित करने के लिए मशीनी उपकरणों को भी लाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले माह ही पुल के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दी थी। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के कारण शासनादेश जारी नहीं हो पाया है। फ़िलहाल आरम्भिक चरण शुरू हो गया है। रेणुका नदी पर पुल निर्माण के लिए बतौर इंचार्ज अवर अभियंता दीपक मिश्रा की नियुक्ति कर दी गयी है। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी ने आरम्भिक चरण शुरू होने पर सेतु निगम सहित शासन के प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि रेणुका नदी पर पुल नहीं होने के कारण रेणुकापार के बड़े हिस्से में काला पानी जैसी स्थिति है। लाखों की आबादी एक पुल नही होने की वजह कई गंभीर समस्या से जूझ रही है। इस दौरान मौके पर समाजसेवी रमेश सिंह यादव, राम विलास दुबे, बृजेश तिवारी, आरपी त्रिपाठी, उदित नारायण खरवार, शमीम अख्तर खान, सतीश कुमार,भोला यादव, लालजी साहनी, दूधनाथ खरवार, मनोज गौड़,शिवकुमार,अमरेश यादव, मुकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें