सोनभद्र। पुलिस झंडा दिवस पर मंगलवार को पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने पुलिस झंडा ध्वजारोहण कर सलामी ली। सभी थानों में प्रभारियों ने ध्वजारोहण किया। पुलिस कर्मियों ने पुलिस झंडा का प्रतीक लगाकर कामकाज किया। एसपी ने कहा कि यह ध्वज हमारे गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। इससे हम सभी में कर्तव्यनिष्ठा की नई उर्जा संचरित होती है। यह ध्वज हमें नये जोश और उत्साह के साथ कर्तव्यपालन के लिए प्रेरित करता है । पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को पुलिस झण्डा दिवस की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया और संदेश के अनुकरण हेतु बताया। इस दौरान एएसपी विनोद कुमार, एएसपी डॉ. राजीव सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
उधर, सदर कोतवाली में कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। क्राइम इंस्पेक्टर विद्य सागर, दारोगा जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। इसी तरह से अन्य थानों में भी ध्वजारोण किया गया।