फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पुलिस ने शादी समारोह में चोरी करने वालों का 900 किमी तक किया पीछा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वैवाहिक या अन्य मांगलिक कार्यक्रम में कोई अनजान व्यक्ति सूट-बूट में पहुंचकर पहचान बनाने की कोशिश करता है.. तो सावधान हो जाइए। उनकी नजर आपके जेवर-नकदी पर हो सकती है। जिला मुख्यालय के होटल में ऐसा ही मामला सामने आया है। सज-धज कर पहुंचे दो युवकों ने रुपयों से भरा बैग उड़ा दिया। उनकी तलाश में पुलिस को 900 किमी दूर मध्य प्रदेश के राजगढ़ पहुंची तो मुख्य आरोपी निखिल भाग गया। उसके घर से चोरी 75 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि पिछले माह बस से जेवरात भरा बैग उड़ाए जाने के मामले में राबटर्सगंज कोतवाली पुलिस ने एमपी से जुड़े एक ऐसे ही गिरोह का खुलासा किया था। इस खुलासे को कुछ ही दिन व्यतीत हो पाए थे कि उसी से मिलती-जुलती दूसरी घटना सामने आ गई। लखनऊ के रहने वाले संतोष त्रिपाठी ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि वैवाहिक समारोह से लगभग ढाई लाख रुपया रखा बैग चोरी हो गया है।
सीओ सिटी रणधीर मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक राबटर्सगंज माधव सिंह की अगुवाई में टीम गठित कर एसपी ने जल्द खुलासे का निर्देश दिया। संबंधित होटल और आस-पास के लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद मिली जानकारी के आधार पर उप निरीक्षक महेंद्र यादव की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भेजी गई। वहां पहुंचने पर टीम को पता चला कि गोड़ा थाना क्षेत्र में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का बड़ा नेटवर्क है।
विज्ञापन

जानकारी जुटाते हुए पुलिस बैग उड़ाने वाले निखिल के घर तक पहुंच गई लेकिन वह गायब मिला। परिवार के लोगों से संपर्क कर चोरी के 75 हजार रुपये बरामद कर लिए गए। आरोपी का एक मोबाइल भी मिला है। बरामद रुपये सोमवार की शाम पीड़ित को सौंप दिए गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि निखिल की तलाश के साथ उससे जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें