फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 15 घंटे में 800 किमी का सफर तय कर भोला को लेकर सोनभद्र लौटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कफ सिरप तस्कर गिरोह के सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को कोलकाता से लेकर पुलिस टीम मंगलवार की देर शाम सोनभद्र लौटी। ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद करीब 15 घंटे में 800 किमी का सफर तय कर यहां पहुंची टीम ने रास्ते में भी आरोपी के कनेक्शन के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी रही। देर रात तक भोला से पूछताछ जारी थी। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस एयरपोर्ट से विदेश भागने की कोशिश में शुभम के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को सोनभद्र की एसआईटी ने गिरफ्तार किया था। किसी तरह खुद को कोलकाता में ही रोके रखने के लिए उसने सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी। इसकी आड़ लेकर वह 16 घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में रहा।
अस्पताल से छुट्टी कराने के बाद टीम ने वहां की अदालत में ट्रांजिट रिमांड के लिए अर्जी लगाई। सोमवार की देर शाम रिमांड मिलने के बाद कागजी औपचारिकताएं पूरी करते हुए टीम सोनभद्र के लिए रवाना हुई। बताते हैं कि रिमांड मिलने के बाद भी आरोपी की तरफ से किसी न किसी तरह की शारीरिक दिक्कत का बहाना बनाए जाने का क्रम जारी रहा लेकिन टीम ने एक न सुनी और उसे सीधे लेकर शाम करीब छह बजे सोनभद्र पहुंच गई।
विज्ञापन


लगातार टीम के संपर्क में बने हुए थे एसपी
इस मिशन की निगरानी एएसपी अनिल कुमार को सौंपी गई थी। वहीं एसपी अभिषेक वर्मा लगातार टीम के लोगों से संपर्क बने हुए थे। वहां की क्या स्थिति है? हर घंटे जानकारी ली जा रही थी। सोमवार की दोपहर जब ट्रांजिट रिमांड में अवरोध पैदा करने की कोशिश की गई तब भी एसपी टीम के संपर्क में बने रहे और विपरीत हालात के बावजूद मनोबल बढ़ाते रहे। समय-समय पर उनकी ओर से जरूरी सुझाव भी दिया जाता रहा। जब तक टीम सोनभद्र नहीं पहुंच गई, तब तक किसी न किसी माध्यम से प्रति घंटे टीम की खोज-खबर लेते रहे।

वर्जन -
पुलिस टीम भोला को लेकर सोनभद्र लौट आई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बुधवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इसके बाद उससे पूछताछ में जो जानकारियां सामने आएंगी, उनके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। - अभिषेक वर्मा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें