फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पुलिस ने पकड़ा पांच हजार लीटर डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र में पुलिस ने टैंकर के एक चेंबर में भरे पांच हजार लीटर डीजल को बरामद किया है। टैंकर को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पुलिस का दावा है कि डीजल कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

सिंगरौली की जयंत चौकी पुलिस को सूचना मिली कि एक टैंकर नेहरू अस्पताल से गोलाई बस्ती की तरफ अवैध रूप से चोरी का डीजल कालाबाजारी करने के लिए आने वाला है। गोलाई बस्ती तिराहा के पास पुलिस टीम ने टैंकर को रोक लिया। चालक चितरंगी के खम्हरिया निवासी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि टैंकर में करीब 5,000 लीटर डीजल लदा है। बरामद डीजल की कीमत 4.60 लाख रुपये बताई जा रही है। चालक का कहना था कि वह डीजल पंप से खरीद कर अपने अन्य वाहनों के लिए ले जा रहा था और उसके पास खरीद की पर्ची मौजूद है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है आगे की जांच खाद्य व आपूर्ति महकमा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें