फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजा निकला हत्यारा: रुपये के लालच में की थी व्यापारी दंपती की हत्या, मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 18 Aug 2024 05:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में 10 अगस्त को हुई दंपती हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। घटना में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी व्यापारी का भतीजा ही निकला। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज के राज पैलेस के समीप 10 अगस्त को हुई व्यापारी दंपती की हत्या के मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। ब्याज पर लिए गए साढ़े आठ लाख रुपये न लौटाने के लालच में रिश्ते के भतीजे (साढ़ू के लड़के) ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दंपती की बेरहमी से हत्या की थी। शनिवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। बाद में उसके दो अन्य दोनों साथियों को भी दबोच लिया। मुठभेड़ में कस्बा चौकी प्रभारी भी जख्मी हुए। उनके गले के पास गोली का छर्रा लगा है। जिला अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है, जबकि मुख्य आरोपी को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
ब्रह्मनगर निवासी व्यापारी धर्मेंद्र सिंह पटेल और उनकी पत्नी मंजू देवी की 10 अगस्त को धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर, मृतक की लाइसेंसी रिवाल्वर, लेन-देन के हिसाब से जुड़ी डायरी, नकदी-आभूषण उठा ले गए थे। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओसी, सर्विलांस, सदर कोतवाली सहित पुलिस की सात टीमें लगी थी। 

विज्ञापन

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में मीडिया को बताया कि पुलिस टीम को छानबीन में कई अहम जानकारियां हासिल हुई। इस आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही थी। शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर मरकरी पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बभनगवां निवासी कुंदन पटेल उर्फ विशाल को गिरफ्तार किया गया। उसके पैर में गोली लगी। 

इस कार्रवाई में कस्बा चौकी प्रभारी कमल नयन दुबे भी घायल हुए। कुंदन ने पूछताछ में अपने दो अन्य साथी रामपुर बरकोनिया के गिरियां निवासी नागेंद्र सिंह पटेल और पन्नूगंज के नौडिहा निवासी लवकुश को उरमौरा से गिरफ्तार किया गया। एसपी के मुताबिक व्यापारी धर्मेंद्र पटेल रिश्ते में कुंदन का मौसा लगता था। उसने ब्याज पर चार लाख रुपये कुंदन को दिए थे। 
विज्ञापन

कई अन्य लोगों को भी कुंदन ने ब्याज पर रुपये दिलाए थे। इसका पूरा हिसाब डायरी में था। यह रुपये न देने पड़ें और घर में मौजूद लाखों रुपये नकदी-जवेरात के लालच में आकर कुंदन ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। 

बदमाशों के पास से व्यापारी की लाइसेंसी रिवाल्वर, घर से लूटे गए करीब 15 लाख के आभूषण, डायरी, घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक आदि सामान बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद नागेंद्र व लवकुश को संबंधित धाराओं में कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। गोली लगने से घायल कुंदन का वाराणसी में उपचार चल रहा है। कुंदन और नागेंद्र पर पहले से भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें