फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर पर पुलिस हुई सक्रिय, वाहनों की जांच तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में होने वाले विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। मंगलवार को जिले से सटे पड़ोसी राज्यों के बॉर्डर एवं मुख्य स्थानों पर लगे अस्थायी बैरियर फोर्स के साथ उड़नदस्ता टीम ने छोटे-बड़े वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिसकर्मी लोगों से सात मार्च को भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील करते दिखे।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा निर्वाचन को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने जनपद/राज्य के बॉर्डर पॉइंट व मुख्य स्थानों पर स्थापित अस्थायी बैरियरों पर चेकिंग तेज करा दी है। बैरियरों पर पुलिस टीम व प्रशासनिक स्तर पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/अवैध शराब व वाहनों से अवैध कैश परिवहन की लगातार सघन चेकिंग की जा रही। इसके अलावा पैदल गश्त कर फोर्स लोगों से निष्पक्ष, बिना किसी भय व दबाव के स्वतंत्र रूप से आगामी सात मार्च को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक कर रही है। वहीं मंगलवार को राबर्ट्सगंज नगर में कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने भी वाहनों की जांच की। वहीं मांची, कोन, विंढमगंज, बभनी थाना क्षेत्र में बार्डरों पर फोर्स वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें