एसपी ने बताया कि तस्करों से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद विशाल अग्रवाल नामक तीसरे शख्स के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। बरामद गांजा करीब एक करोड़ व वाहन की कीमत करीब 30 लाख रुपये है। पुलिस टीम में सीओ घोरावल अमित कुमार, करमा एसओ देवेंद्र प्रताप सिंह, एसएसआई विमलेश कुमार सिंह, एसआई आशीष पटेल आदि शामिल रहे।
दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रक लेकर फिरोजाबाद से उड़ीसा जाते हैं। तोतापाड़ा में एक होटल के बाहर गाड़ी खड़ी कर देते हैं। वहं विशाल अग्रवाल का कोई आदमी गाड़ी ले जाता है। दो दिन बाद गाड़ी लोडकर हमें देता है। गाड़ी में नीचे गांजा और ऊपर कांच का कबाड़ लदा होता है, जिससे किसी को कुछ पता नहीं चलता।
गाड़ी को फिरोजाबाद में चूड़ी बनाने वाला कांच बताते हुए लेकर जाते हैं। फिरोजाबाद पहुंचने पर वहां शहर की एक टंकी पर गाड़ी खड़ी करा ली जाती है। आगे फिर विशाल अग्रवाल अपने किसी आदमी को भेजकर गाड़ी मंगवा लेता है। इस तरह पहले भी कई बार गाड़ी ले जा चुके हैं।