सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ममुआं गांव में ब्रह्मबाबा रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में सोमवार की रात सीता हरण प्रसंग का मंचन किया गया। भावनात्मक प्रसंग को कलाकारों ने सजीव अभिनय के साथ प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हुए तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विजय कुमार दुबे, रमाकांत, अवधेश देव, ईश्वर देव, अरुण देव, शशिभूषण देव आदि उपस्थित रहे।