रॉबर्ट्सगंज में दुग्धेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।संवाद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के मां शीतला धाम के पास स्थित दूग्धेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर मंगलवार को भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। सुबह 10 बजे मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
रुद्राभिषेक के बाद शाम चार बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान हर हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर भक्ति गीत गाते हुए चल रही थीं, वहीं युवा डीजे की भक्ति धुनों पर झूमते नजर आए।
शिव-पार्वती के रूप में सजे कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालु भगवा ध्वज लेकर जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में कृष्ण मुरारी गुप्ता, दीपक कुमार केसरवानी, रामजी मोदनवाल, मंगल केसरी, राजेश जायसवाल, किशोरी केसरी, पवन केसरी, गोविंद केसरी, सचिन गुप्ता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
रॉबर्ट्सगंज में दुग्धेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।संवाद