उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के एक परिवार की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा जब उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बधाई संदेश भेजा गया। उक्त परिवार ने बेटी की शादी में आने के लिए प्रधानमंत्री को न्योता दिया था लेकिन पीएम खुद तो नहीं आए पर उनकी ओऱ से वर-वधू को शादी की बधाइयां और शुभकामनाएं जरूर भेजी गई हैं।
नगर पंचायत चुर्क के वार्ड नंबर पांच निवासी पूनम देवी पत्नी राम गुल्ली ने अपनी नातिन कोमल की शादी 30 अप्रैल को की थी। इसमें शामिल होने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण कार्ड भेजा था। प्रधानमंत्री ने निमंत्रण कार्ड पाकर परिवार की खुशी में शामिल करने पर बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और वर-वधू को बधाई दी।
पीएम मोदी के भेजे पत्र में लिखा है कि शुभ लग्न की बेला में खुशियों की सौगात लाएं। विश्वास व मित्रता की डोर सदैव बंधें रहे। पूनम देवी ने प्रधानमंत्री के भेजे पत्र मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की।