फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान का शुभारंभ हुआ। अभियान के पहले दिन रोडवेज बस स्टेशन राबर्ट्सगंज में रोडवेज के चालक एवं परिचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन

गोष्टी में यातायात पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के दिशा निर्देशों को पढ़कर सुनाया गया। रोडवेज बसों को निर्धारित बस स्टॉप से ही सवारी भरने व उतारने के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया। चालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, वाहन निर्धारित गति में एवं निर्धारित लेन में ही चलाने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही एंबुलेंस एवं अग्निशमन वाहन को आगे जाने के लिए साइड देने व गलत साइड से ओवरटेक न करने की जानकारी दी गई। बाद में ब्रेथ एनालाइजर से रोडवेज चालकों का चेकिंग भी किया गया। इस मौके पर सह सहायक क्षेत्रीय संभागीय परिवहन अधिकारी पीएस राय, एआरएम एके सिंह, पीटीओ संदीप अस्थाना, सत्येंद्र बहादुर सिंह, सोहन व मनीष आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें