फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मारकुंडी घाटी में पाइप लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन थाना के मारकुंडी पुरानी घाटी में पाइप लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर तीसरे मोड़ पर पलट गया। घटना में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर चालक को केबिन से बाहर निकाला। चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक रामनरेश पुत्र मोतीलाल निवासी क्षितपुर थाना देहात कोतवाली मिर्जापुर ट्रेलर पर पाइप लोडकर मथुरा से सिंगरौली जा रहा था। रविवार की सुबह लगभग छह बजे मारकुंडी के पुरानी घाटी के तीसरे मोड़ पर पाइप लदा ट्रेलर पहुंचा और अनियंत्रित होकर पलट गया।
संयोग अच्छा था कि ट्रेलर घाटी के नीचे नहीं गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर गुरमा चौकी पुलिस पहुंच गई। चालक को केबिन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इस दौरान कुछ समय तक मार्ग पर जाम की स्थिति रही। हालांकि यातायात पर इसका खास असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें