Sonbhadra News : चंदाैली के लोढ़ी गांव में दंपती की माैत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। दोनों की माैत हार्ट अटैक से बताई जा रही है। मृतक दंपती की सात संतान हैं, जिसमें चार बेटे और तीन बेटियां हैं।
जिला मुख्यालय के पास लोढ़ी गांव में बीते 29 घंटे के अंदर पति-पत्नी की मौत से लोग मर्माहत हैं। शुक्रवार की रात में जहां अचानक पत्नी की मौत हो गई। परिवार के लोग उनका दाह संस्कार करके लौटे थे कि शनिवार की रात में मृतका के पति की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
लोढ़ी गांव निवासी भोला (65) अस्पताल परिसर के बीच पड़ने वाले निजी क्षेत्र में मकान बनाकर रहते थे। जहां घर से कुछ दूर वे अपनी पत्नी रामपति (56) के साथ दुकान चलाते थे। घरवालों के मुताबिक, शुक्रवार की रात में करीब नौ बजे रामपति दुकान बंद होने पर घर पहुंची थी। जहां वे दरवाजे के पास खड़ी थी। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद वे गिर पड़ी।
परिजन आनन-फानन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। शनिवार की दोपहर में हिंदुआरी स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पत्नी की मौत से भोला काफी सदमे में थे।
विज्ञापन
रिश्तेदारों के घर लौटने के बाद वे दुकान पर सोने चले गए, जहां शनिवार की रात में करीब दो बजे भोला को भी हार्ट अटैक आ गया। किसी तरह से जानकारी होने पर परिजन दुकान पर पहुंचे। जहां वे बेसुध गिरे मिले। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। 29 घंटे के भीतर दो सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दंपती की सात संतान हैं, जिसमें चार बेटे और तीन बेटियां हैं।