फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra : दवा खरीदने आई महिला का पर्स लेकर उचक्का फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Fri, 29 Nov 2024 07:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

घटना अनपरा बाजार की है। महिला दवा की दुकान पर खड़ी है तभी पीछे से एक युवक आता है और पर्स पर हाथ साफ कर फरार हो जाता है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
 
विज्ञापन
महिला का पर्स उड़ाता युवक सीसीटीवी में कैद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेणुसागर चौकी अंतर्गत अनपरा बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर से उचक्का दिनदहाड़े महिला का पर्स लेकर फरार हो गया। घटना दुकान के सीसी टीवी में कैद हुई है। पुलिस फुटेज से आरोपी युवक की पहचान कर तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार की दोपहर बाद की है। अनपरा बाजार के महावीर चौक स्थित मेडिकल स्टोर पर सिदहवां निवासी महिला बिंदा देवी दवा लेने गई हुई थी। खरीदारी के दौरान महिला ने दुकान के काउंटर पर अपना पर्स रखा।

तभी एक युवक आया और झपट्टा मारकर पर्स ले लिया और भागने लगा। महिला शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ी, लेकिन तब तक युवक काफी युवक दूर निकल चुका था। महिला के मुताबिक पर्स में करीब पांच हजार रुपये थे।
विज्ञापन


राहगीरों से मोबाइल मांगकर उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की। प्रभारी निरीक्षक अनपरा की शिव प्रताप वर्मा की माने तो महिला ने घटना के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन




दुकान व चौराहों पर लगे सभी सीसीटीवी की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें