शक्तिनगर वाराणसी राजमार्ग स्थित मारकुंडी में लगा वाहनों से जाम।
- फोटो : SONBHADRA
सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव स्थित खनिज विभाग के चेकपोस्ट पर बृहस्पतिवार को खनन कर्मियों ने ओवरलोड बालू और गिट्टी लदे ट्रकों की जांच शुरू की। इसकी भनक लगते ही जहां तहां ट्रकों को खड़ा कर चालक फरार हो गए। इससे पूरी रात लोग जाम से जूझते रहे।
खनिज विभाग के बिना प्लानिंग के चल रही जांच के कारण बृहस्पतिवार की रात से लगा जाम शुक्रवार की दोपहर तक खत्म नहीं हो सका है। लोढ़ी टोल प्लाजा से लेकर चोपन तक जाम लगा रहा। जाम में कई रोडवेज बस से लेकर एंबुलेंस फंसे हुए थे। शुक्रवार की दोपहर तक मारकुंडी में पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही। सदर कोतवाल सत्य नारायण मिश्र ने बताया कि खनिज विभाग के चेकपोस्ट पर चेकिंग होने से जाम की नौबत उत्पन्न हो जा रही है। जाम खुलवाया जा रहा है।
शक्तिनगर वाराणसी राजमार्ग स्थित मारकुंडी में लगा वाहनों से जाम।- फोटो : SONBHADRA