फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों में राजा, लड़कियों में नंदनी दौड़ी सबसे तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच किमी की क्रॉस कंट्री रेस में प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। लड़का और लड़की वर्ग की अलग-अलग दौड़ को जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लड़कों में राजा यादव और लड़कियों में नंदनी प्रथम रहीं। लड़कों की दौड़ में कुल 48 प्रतिभागी रहे। इसमें प्रथम राजा यादव, द्वितीय विनित सिंह यादव, तृतीय रामसूरत, चतुर्थ मुकेश, पंचम दुर्गेश और षष्ठम स्थान रामप्रवेश को मिला। वहीं लड़कियों की दौड़ में 15 प्रतिभागी रहीं। इसमें नंदनी प्रथम, सुनीता द्वितीय, वंदना तृतीय, पूजा चतुर्थ, ज्योति पंचम और आरती यादव षष्ठम स्थान पर रहीं। डीडीओ ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जिला खेल अधिकारी डीपी सिंह ने आभार जताया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी शशिभूषण शर्मा, रवींद्र यादव, तीरंदाजी कोच महेंद्र प्रताप सिंह, फुटबाल कोच रितेश दास, ओंकार नाथ, प्रदीप सिंह, कौशल गिरी, संजय सिंह, जगदीश रावत, बाबूलाल, गोपाल, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें