फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लोगों ने प्रस्तुत किए साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान मतदाता सूची से छूटे लोगों का नाम दोबारा जोड़ने के लिए शुक्रवार को विकास खंड म्योरपुर के सभागार में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीएम न्यायिक अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में नायब तहसीलदार ओम प्रकाश सिंह एवं अन्य राजस्व कर्मियों ने सुनवाई की।
विज्ञापन

बताया गया कि एसआईआर अभियान के दौरान वर्ष 2003 की मतदाता सूची का साक्ष्य उपलब्ध न हो पाने के कारण बड़ी संख्या में लोगों का नाम निर्वाचन नामावली से हटा दिया गया था। ऐसे मतदाताओं को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी कर निर्धारित तिथि पर साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को म्योरपुर ब्लॉक सभागार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और निर्वाचन नामावली में नाम शामिल कराने के लिए अपने-अपने साक्ष्य प्रस्तुत किए। खासतौर पर कई महिलाओं ने अपने मायके से वर्ष 2003 की मतदाता सूची लाकर साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत की। इसके साथ ही लोगों ने परिवार रजिस्टर की नकल, पहचान से जुड़े अन्य अभिलेख भी जमा कराए और अपनी बात अधिकारियों के सामने रखी। राजस्व अधिकारियों ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और प्रस्तुत साक्ष्य का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी वैध दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र लोगों का नाम नियमानुसार मतदाता सूची में फिर से शामिल किया जाएगा। इस मौके पर लेखपाल अमरजीत, पंचायत कर्मी छोटेलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें