सोनभद्र का इतिहास पुस्तक का विमोचन करते अतिथिगण। संवाद
बिछी स्थित एक होटल में शुक्रवार को श्रीरघुनाथ-मंदिर देवगढ़ तीर्थक्षेत्र न्यास की ओर से तत्वावधान में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह संजय रचित सोनभद्र का इतिहास पुस्तक का विमोचन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. सरजीत सिंह डंग ने कहा कि डॉ. जितेंद्र लिखित पुस्तक सोनभद्र की प्राचीनता और आधुनिकता दोनों का बोध कराती है। इसमें लेखक ने सोनभद्र के गौरवपूर्ण इतिहास की जानकारी दी है। पुस्तक के संपादक एवं डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि सोनभद्र सिर्फ प्राचीनता-आधुनिकता ही नहीं जीवन के उत्पत्ति का साक्षी है। एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि सोनभद्र एक ऐसा जिला है जहां का हर कोना एक नया जानकारी देता है। पूर्व डीआईजी डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि ''''सोनभद्र का इतिहास'''' लेखन जिले के लोगों के लिए एक अनूठी सौगात है। पूर्व मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने सोनभद्र को ज्ञान, वैराग्य और भक्ति की त्रिवेणी बताया। विजयगढ़ के पूर्व राजा चंद्र विक्रम पद्मशरण शाह, नगरपालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, महामहोपाध्याय अरुण कुमार उपाध्याय ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र ने की। इस दौरान कंतित राज विजयपुर परिवार के सदस्य गोविंद प्रसाद सिंह, देवराज सिंह, राजेश सिंह, देवेश प्रताप सिंह, योगेश बहादुर, नेंद्र सिंह, सुधीर सिंह ने डॉ. जितेंद्र को सम्मानित किया। इस मौके पर राजेंद्र त्रिपाठी, प्रभात सिंह चंदेल, ज्ञानेंद्र सिंह बृजेश, धर्मेंद्र सिंह राजेश, रमेश सिंह, राहुल श्रीवास्तव, रामनाथ शिवेंंद्र मौजूद रहे।