फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला क्षेत्र के लक्ष्मण नगर के रहवासियों ने शुक्रवार को रास्ते के मुहाने पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम के नाम ज्ञापन पुलिस चौकी में सौंपा। उन्होंने डीएम से अतिक्रमण हटवा कर गली का चौड़ीकरण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

रहवायिों का कहना था कि बाजार से लक्ष्मण नगर, रेक्सहंवा होते हुए ओबरा संपर्क मार्ग में जुड़ने वाले रास्ते में अतिक्रमण होने के कारण आवागमन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। संकरी गली होने के कारण पैदल या दो पहिया वाहन के अलावा एंबुलेंस व चार पहिया वाहन से बस्ती तक नहीं जाया जा सकता। राजेश पटेल ने कहा कि नक्शे में सोलह फीट की सड़क है लेकिन सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण कर लिया गया है। आला अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने डीएम से अतिक्रमण हटाने व संकरी गली को चौड़ी कराने की मांग की है। राजेश ,सुनील ,संजय, पारस, धर्मेंद्र, मनोज, अनुज, अशोक, साकिर, नंदु, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें