फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेली पर जान: जलप्रपात में खुलेआम लगा रहे छलांग, कागज पर चल रही सुरक्षा, लापरवाह बना प्रशासन; हादसे का इंतजार

Sat, 13 Jul 2024 10:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

Chandauli News: जलप्रपात में युवा बिना किसी सुरक्षा के पानी में कूद रहे हैं। इसमें किशोर भी शामिल हैं। शर्मनाक यह है कि उनके साथ आए परिजन भी उन्हें नहीं रोकते। इस बीच अगर कोई बड़ा हादसा हो जाए तो यह बड़ी लापरवाही कही जा सकती है।
विज्ञापन
राजदारी जलप्रपात के बीच में खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में राजदरी-देवदरी जलप्रपात और लतीफशाह बांध में स्नान के दौरान डूबने से हर साल लोगों की मौत होती है। इस साल भी दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद वहां सुरक्षा व्यवस्था शून्य है।

विज्ञापन


कागज पर वहां पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि राजदरी-देवदरी में सैकड़ों फीट की गहराई के ठीक ऊपर लोग स्नान कर रहे हैं तो काफी गहरे लतीफशाह बांध में बच्चे खुलेआम छलांग लगा रहे हैं।

विज्ञापन


राजदारी देवदारी जलप्रपात पर गिरते पानी को निहारने और पिकनिक मनाने के लिए पहुंच रहे सैलानी लापरवाही और मनमानी करने से बाद नहीं आ रहे। रपटे की तरफ नहाने की बजाय जलप्रपात के पास फोटो बड़ी और सेल्फी इत्यादि के लिए पहुंच रहे हैं। जिससे उनके फिसल कर खाई की गहराई में गिरने की संभावना रहती हैं।

वहीं, विभाग द्वारा जलप्रपात के पास सुरक्षा की दृष्टि से साइन बोर्ड नहीं लगाए जाने के चलते वह जलप्रपात के करीब पहुंच जाते हैं, जो कि उनके लिए घातक साबित होता है।



इस संबंध में चंद्रप्रभा रेंजर योगेश कुमार सिंह ने बताया कि सैलानियों को फिसलन और गिरते पानी के किनारे जाने से रोकने का लगातार प्रयास किया जाता है लेकिन सैलानी कभी-कभी मनमानी करते हैं।
विज्ञापन




हालांकि, प्रशासन से बातचीत कर बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगवाई जाएगी। जिससे सुरक्षा व्यवस्था कम रहे और कोई अप्रिय घटना न घट सके।



बोले अधिकारी
जलप्रपातों और डैम व पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए क्षेत्रीय थाना प्रभारी को पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के लिए निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही प्रशासन की ड्यूटी लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखा जाएगा। जिससे कोई अपनी घटना या किसी की जान ना जा सके। - अनिल कुमार यादव एडिशनल एसपी नक्सल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें