फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मालवाहक मैजिक पलटने से 26 जख्मी, छह की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया कोतवाली के फिरोजपुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर में बेकाबू होकर मैजिक वाहन पलटने से 26 लोग घायल हाे गए। मैजिक सवार लोग उतरौत गांव निवासी शंकर बियार की बेटी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। छह की हालत गंभीर देख उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बबुरी थाना के उतरौत गांव निवासी शंकर बियार की पुत्री पुनम की शादी बबुरी थाना के हटिया गांव के युवक से तय हुई थी। शादी शुक्रवार को जागेश्वरनाथ धाम में हुई। बारात वहां पहुंच चुकी थी। वहीं शंकर ने स्वयं मैजिक चलाकर दुल्हन सहित परिवार के कुछ सदस्यों को जागेश्वरनाथ धाम पहुंचा दिया। दोपहर में एक बजे के करीब वह परिवार और गांव के 26 लोगों को मैजिक में लेकर जागेश्वरनाथ धाम के लिए चला था। फिरोजपुर गांव के पास मार्ग के एक किनारे नकोइया नहर थी और दूसरी तरफ गड्ढा बना हुआ था। संकरा मार्ग होने और जल्दी पहुंचने के चक्कर में मैजिक वाहन गड़्ढे में पलट गया।
इस घटना में मैजिक सवार शिवानी (8), ममता (12), प्यारी (60), ज्योति (20), लालमुनी (70), नूरजहां (55), सुधा (50), शिव (18), सागर (10), विवेक दास (45), रामविलास (45), सुषमा (40), काजू (12), विकास (15), कुमारी (60), पूजा (18), शाहजहां (45), संतरा (36), नगीना (60), श्यामदेई (50) मोनू (20) सुग्रीव (50) फुलमनी (35) उर्मिला (38) रामविलास (45) आदि घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां श्यामदेई, मोनू, सुग्रीव, फुलमनी, उर्मिला, रामविलास की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही सांसद कुंवर छोटेलाल खरवार, विधायक कैलाश आचार्य, उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, सपा नेता प्रधान महेंद्र मौर्य, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार राव आदि अस्पताल पहुंचे और घायलों का कुशल क्षेम जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें