फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल में बना गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत

विज्ञापन
रनहोर कुलडोमरी संपर्क मार्ग पर बनी पूल में गड्ढा। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अनपरा। भाठ क्षेत्र स्थित रणहोर ग्राम पंचायत में तीन माह पूर्व बनी सडक़ पर स्थित पुल में गड्ढा बन जाने से आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

रणहोर ग्राम सभा निवासी लाल बाबू गुप्ता, राम किताब, रामलल्लू बैगा,जमुना प्रसाद खरवार आदि ने बताया क िजून माह में में रणहोर-कुलडोमरी को जोडने वाले मुख्य मार्ग गोइणारी नाले पर बना पुल में बड़ा से गड्ढा हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जून माह में लाखों रुपये लागत से अनुरक्षण कराकर नया बीटी डाला गया था परन्तु भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सडक़ तीन माह भी नहीं चल पायी। यही हाल भाठ क्षेत्र के अन्य सडक़ों का भी हाल है। यह सडक़ सन 2012 में पीडब्लूडी द्वारा ही बनायी गयी थी। 8 साल बाद पुन: इस सड़क को बनाया गया परन्तु बनाने के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा कर छोड़ दिया गया जिससे पुल में गड्ढा हो गया है जिससे रात में अक्सर ग्रामीण गिरकर घायल हो रहे है। कई बाइक सवार इस गड्ढे में फंसकर घायल हो चुके है। परन्तु संबधितो की उदासीनता के कारण पुल का अनुरक्षण नहीं कराया जा रहा है। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पुल अनुरक्षण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें