फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस माफी के लिए कलेक्ट्रेट पर अभिभावकों ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में फीस माफी को लेकर प्रदर्शन करते विभिन्न संगठन के लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना महामारी के चलते बंद चल रहे विद्यालयों में फीस माफी की मांग को लेकर अभिभावक मंच के बैनर तले तमाम संगठन के लोग बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर आवाज बुलंद किए। अभिभावक मंच की फीस माफी की मांग के समर्थन में कलेक्ट्रेट पहुंचे अभिभावकों तथा संगठनों का धरना-प्रदर्शन शुरू होते ही उपजिलाधिकारी ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन धरनारत अभिभावकों ने ज्ञापन देने से मना करते हुए जिलाधिकारी को ही ज्ञापन देने की बात कहीं और धरना-प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन

इसके बाद में जिलाधिकारी कार्यालय के दरवाजे पर ही अभिभावकों ने अपना ज्ञापन चस्पा कर विरोध दर्ज कराया। चेतावनी दी कि यदि फीस वसूली जैसे संवेदनशील मामले में हम अभिभावकों को राहत नहीं मिली तो जनप्रतिनिधियों का घेराव किया जाएगा। समर्थन में पहुंचे बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय तथा महामंत्री संजीव मिश्रा ने जिलाधिकारी के रवैये पर आपत्ति जताई। कहा कि अभिभावकों के हित के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी। धरना-प्रदर्शन में शामिल पूर्वांचल नव निर्माण मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी व पूर्वांचल छात्र संघ परिवार के अध्यक्ष अनिकेत श्रीवास्तव ने कहा कि मनमानी फीस वसूली से अभिभावकों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। धीरज पांडेय, अविनेश तथा राजदीप, कांग्रेस कमेटी के अनुपम तिवारी, सपा के राजकिशोर सिंह अपने समर्थकों के साथ धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर फीस वसूली को नाजायज वसूली बताते हुए बंद कराने की मांग की। केसरिया हिंदू वाहिनी के धीरज मिश्रा, सौरभ कुमार, शिवसेना के सत्यम पांडेय, आनंद, संतोष तथा भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश तथा सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ता उमापति पांडेय तथा किसान संघ के चंद्रभूषण अपने समर्थक अभिभावकों के साथ धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मिलाईलाल सोनी, सभी संगठन तथा दल के लोगों ने कहा हम किसी दल तथा संगठन के बाद में हैं सभी पहले अभिभावक हैं। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कौशल शर्मा, जनशक्ति लोकतांत्रिक पार्टी पदाधिकारियों ने भी ज्ञापन देकर फीस माफ कराने की मांग की। अभिभावक मंच के संरक्षक रामशकल चौबे तथा राजीव पांडेय ने धरना-प्रदर्शन में आए सभी साथियों को धन्यवाद दिया। अभिभावक मंच के गिरीश पांडेय ने कहा यह लड़ाई हम सबकी है जिसे हम सभी एक साथ लड़ेंगे।
धरना प्रदर्शन में ये भी रहे शामिल
फीस माफी के लिए छात्र नेता अभिषेक चौबे, राजेश सिंह, मुन्ना, अनिल सिंह, तपन तिवारी, अजय, अमित पटेल, करन, सौरभ, रितेश, मूरली, संजीव, ऋषि पाठक, आदित्य, आर्यन देव, चंदन, राहुल मनोज, नादीस हसन, अंकित, शाहील, सूरज विश्वकर्मा , शिव नारायण सिंह, नीरज, कृष्ण यादव, अभिषेक सिंह, संतलाल, विकास केशरी, अभय पटेल, विरेंद्र प्रताप, आनंद सागर, मोहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें