फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को विद्यालय भेजने की अभिभावक दे रहे सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/बभनी। कोरोना के चलते बंद चल रहे विद्यालयों में 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई 19 अक्तूबर से शुरू करने की अनुमति मिली है। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों की सहमति पत्र जरूरी है। विद्यालय संचालक अभिभावकों से संपर्क कर सहमति पत्र मंगा रहे हैं। कोई वाट्सएप ग्रुप तो कोई मेल पर सहमति पत्र भेज रहा है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में संचालित प्रकाश जीनियस इंटर कालेज के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे 70 प्रतिशत बच्चों के अभिभावकों ने कालेज खुलने पर बच्चों को भेजने की ऑनलाइन सहमति दी है। अभिभावकों के सहमति पत्र का प्रिंट निकलवाकर रख लिया गया है। अभिभावक मेल से भी सहमति पत्र दे सकते हैं। बभनी ब्लॉक के बखरिहवा में संचालित शिवम् संकल्प इंटर मीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य रामप्रकाश पांडेय ने बताया कि 19 अक्तूबर से विद्यालय खुल रहा हैं। अभी तक 20 प्रतिशत अभिभावक सहमति पत्र दे चुके हैं। कुछ अभिभावक अभी अपनी सहमति पत्र दे रहे हैं। अभिभावकों को नियमों के बारे में बताया गया है। राजकीय इंटर मीडिएट कालेज चपकी की प्रधानाचार्या सविता जायसवाल ने बताया कि अभी तक 20 अभिभावक अपना सहमति पत्र दिए हैं। छात्र-छात्राओं को सहमति पत्र के साथ विद्यालय में उपस्थित होने की अपील की जा रही है।
केकराही: मां विंध्यवासिनी इंटर कालेज पापी के प्रधानाचार्य रामलाल मौर्य ने बताया कि अब तक लगभग 400 अभिभावकों ने सहमति पत्र दिया है। हंस वाहिनी इंटर कालेज कसया के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र ने बताया कि विद्यालय खुलने की सूचना अभिभावकों को दे दी गयी है। 50 प्रतिशत सहमति पत्र अभिभावक का मिल चुका है, उन्ही बच्चों को 19 अक्तूबर से बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें