फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून से कालाबाजारी और भ्रष्टाचार बढ़ेगा

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज दंडइत बाबा मंदिर बैठक करते कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। कांग्रेस सेवादल की बैठक दंडईत बाबा मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को हुई। इसका उद्घाटन वंदेमातरम गीत से हुआ। अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की नर्सरी है। कांग्रेस सेवादल से ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संयम अनुशासन व देशप्रेम की सीख मिलती है। कहा कि कृषि कानून से कालाबाजारी और भष्ट्राचार बढ़ेगा।
विज्ञापन

कहा कि महिलाओं की सम्मान व सुरक्षा के प्रति सरकार लापरवाह है और तो और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रमेश देव पाण्डेय ने केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानून 2020 को किसान विरोधी बताया। कहा इस कानून से कालाबाजारी व भ्रष्टाचार बढ़ेगा। किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य नही मिल पाएगा। बिचौलियों व उद्योगपतियों को मुनाफा होगा जिसके प्रत्यक्ष उदाहरण 2015 में हुआ दाल घोटाला है, जिसमे किसानों से 45 रुपये तक दाल खरीदकर अधिकतम 200 रुपयों तक बेची गयी जिसका सारा मुनाफा बिचौलियों को हुआ। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष शैलेंद्र चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान मृदुल मिश्रा, शिवम पांडेय, चंद्रान्शु धर द्विवेदी, अविनाश त्रिपाठी, अनिल मौर्या, आकिब जहीर, अनिल कुमार, तारा शुक्ला, सुशील पाठक, सत्यदेव पाण्डेय, अमित चतुर्वेदी, आकाश कुमार सोनू, निगम मिश्रा, दीपू पाण्डेय, मनोज मिश्रा, शीतला प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें