फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: असलहों के सत्यापन का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने मातहतों को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। प्रभारियों को उनके क्षेत्र में किन-किन लोगों के पास शस्त्र लाइसेंस है, इसका भी सत्यापन कराने को कहा है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग भले ही अभी चुनाव कराने की तिथि की घोषणा नहीं की है लेकिन चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी के निर्देश पर सभी क्षेत्राधिकारियों के प्रर्यवेक्षण मेें थाना प्रभारी स्वयं, दरोगा और बीट के सिपाहियों के साथ अपने-अपने क्षेत्र के अराजक तत्वों की कुंडली तैयार करने में जुट गए हैं। इसके अलावा किन-किन लोगों के पास शस्त्र लाइसेंस है इसका भी सत्यापन किया जा रहा है। पूर्व में हुए पंचायत समेत अन्य चुनावों मेें विवाद कर अशांति का माहौल पैदा करने एवं आने वाले चुुनावों में व्यवधान उत्पन्न करने वालों की भी चिह्नित कर उनकी कुंडली तैयार करने का कार्य शुरू किया गया है। संवेदनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस के रूप में भी बूथों को चिह्नित किया जा रहा है। थाना प्रभारी सीओ के माध्यम से उच्चाधिकारियों को असलहों की सत्यापन रिपोर्ट, अराजक तत्वों और संवेदनशील बूथों की रिपोर्ट भेजेंगे। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मातहतों को अपराधियों और उन्हें पनाह देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
--
पंचायत चुनाव के मद्देनजर थाना प्रभारी, हल्का दरोगा व बीट के सिपाहियों से शस्त्रधारियों का सत्यापन कराया जा रहा है। अपराधियों और उन्हें संरक्षण प्रदान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। - ओपी सिंह, एएसपी, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें