फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिनगर-सिंगरौली से पटना के लिए चलेगी पलामू लिंक एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सिंगरौली से पटना तक वाया चोपन-गढ़वा रोड चलने वाली पलामू लिंक एक्सप्रेस अब स्वतंत्र रूप से और अलग समय सारिणी से चलेगी। इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन की तरफ से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अभी तक यह ट्रेन सिंगरौली स्टेशन से सोनभद्र के चोपन, रेणुकूट, दुद्धी नगर, विंढमगंज रेलवे स्टेशनों से होकर गढ़वारोड स्टेशन होते हुए पटना तक जाती थी। अब यह ट्रेन स्वतंत्र रूप से चलेगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन शक्तिनगर रेलवे स्टेशन से ठहराव देते हुए वाया चोपन, रेणूकूट, दुधीनगर, विढमगंज, गढ़वा रोड स्टेशनों से होते हुए तथा शेष चार दिन सिगरौली स्टेशन से वाया चोपन, गढ़वा रोड होते हुए पटना तक चलाया जाएगा। इस ट्रेन को अनपरा और कृष्णशिला स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। इस ट्रेन की समय सारिणी इस तरह बनाई गई कि इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को गढ़वा रोड स्टेशन पर पकड़ सकें। राबटर्सगंज सांसद पकौड़ी लाल कोल, राज्यसभा सांसद रामसकल, रेल सलाहकार समिति सदस्य एसके गौतम ने रेलवे बोर्ड के इस निर्णय पर प्रसन्नता जताई है। कहा कि इससे सोनभद्र और सिंगरौली दोनों जिले के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें