भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ककरी मोड़ पर
पाकिस्तान का झंडा जलाया और पाकिस्तान को पठानकोट हमले के जवाब में करारा
जवाब दिए जाने की मांग की। कहा कि पठानकोट हमले ने यह साबित कर दिया है कि
पाकिस्तान सुधरने वाला नहीं है।
उसे उसी की भाषा में तत्काल जवाब दिया जाना
चाहिए। अगुवाई कर रहे भाजयुमो के अनपरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक
विश्वकर्मा का कहना था कि आतंकी पूरे विश्व के लिए खतरा बन गए हैं। इसमें
पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की भूमिका अहम है।
भारत को चाहिए कि वह पाक को
उसी के अंदाज में जवाब दे ताकि आगे से पठानकोट जैसी जुर्रत न होनी पाए।
वरिष्ठ भाजपा नेता केसी जैन ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई
के लिए जरूरत है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह कंग, जिला कार्यसमिति
सदस्य संजय तिवारी ने कहा कि ऐसी घटनाओं की जितनी भी निंदा की जाए कम है।
किसी भी हाल में पाक की ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए। पूर्व मंडल
महामंत्री दशाराम यादव, कृष्णा सिंह, लाले सिंह, प्रमोद शुक्ला, बबलू
जायसवाल, अरिसुदन श्रीवास्तव, प्रदीप राय, मनोज शर्मा आदि ने भी पठानकोट
हमले की निंदा की।