एनसीएल में चल रही द्वितीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का सोमवार की देर
शाम समापन हो गया। एनसीएल मुख्यालय स्थित सीईटीआई खेल परिसर में कृति महिला
मंडल एनसीएल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जयंत परियोजना की टीम
चैंपियन रही।
उसने कृष्णशिला परियोजना की टीम को शिकस्त देकर चैंपियन शील्ड
अपने नाम की।
एकल मुकाबले में जयंत परियोजना की संगीता मिश्रा ने जयंत
परियोजना की ही रेखा सिंह को हराकर खिताब अपने नाम किया।
युगल मुकाबले में
संगीता मिश्रा और रेखा सिंह की जोड़ी ने मधुमिता सिंह और नुसरत खान की
जोड़ी को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे
एनसीएल के सीएमडी तापस कुमार नाग ने आयोजन को सराहा।
मुख्य अतिथि कृति
महिला मंडल की अध्यक्ष नीना नाग ने कहा कि महिलाओं में काफी क्षमता है।
विशिष्ट अतिथि एनसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) केपी वेंकटेश्वर
राव, निदेशक (तकनीकी/संचालन) गुणाधर पांडेय, निदेशक (वित्त) पीएसआरके
शास्त्री, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) जेएल सिंह, महिला मंडल की
उपाध्यक्ष प्रतिमा पांडेय, कौशल्या शास्त्री, रीता सिंह, सीएमडी के तकनीकी
सचिव एसके मित्रा ने भी सराहा।