फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चालान के बाद भी दौड़ते रहे ओवरलोड वाहन, जाम से नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर में चार दिनों से लगे जाम का असर शनिवार को भी बना रहा। जगह-जगह खराब हुए वाहनों के कारण जाम में फंसकर वाहन धीरे-धीरे चलते रहे। इस कारण काम पर जाने वाले श्रमिकों और स्कूली बच्चों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

अर्द्धवार्षिक परीक्षा का समय होने के कारण कई स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। इससे स्कूल जाना भी बच्चों की मजबूरी हो गई है। स्कूल बसों के जाम में फंसने के कारण अभिभावकों को मजबूरन बाइक से बच्चों को स्कूल पहुंचाना पड़ा।
दुकानदारों का कहना है कि जाम होने की वजह से उनका व्यवसाय ठप हो जाता है। इससे उन्हें प्रतिदिन काफी नुकसान हो रहा है। शुक्रवार को एआरटीओ ने क्षेत्र में आकर कई ओवरलोड वाहनों का चालान किया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद शनिवार को भी ओवरलोड वाहनों का संचालन धड़ल्ले से होता रहा। राख लदी गाड़ियां सरेआम राख लेकर जाती रहीं। नगरवासियों का कहना था कि अगर प्रशासन ओवरलोड गाड़ियों पर लगाम लगा दे तो इस तरह से हजारों लोगों को परेशानी नहीं होगी।


भाजपा नेता ने सड़क एवं परिवहन मंत्री को भेजा पत्र
रेणुकूट में लग रहे जाम की समस्या को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चांद प्रकाश जैन ने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि जाम की समस्या को देखते हुए नगर में बाइपास का होना बहुत जरूरी है। विंढमगंज से अनपरा के औड़ी मोड़ तक फोरलेन बनाए जाने की भी आवश्यकता है। इस पर सरकार की तरफ से प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की गई है, मगर अब तक सड़क बनाने का जिम्मा किसी को नहीं मिला है। जनहित में इस सड़क को तत्काल बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें