शक्तिनगर में फायर ड्रिल स्पर्धा के समापन पर सीजीएम को स्मृति चिन्ह देते कमांडेंट गोपाल दत्त।
- फोटो : SONBHADRA
एनटीपीसी शक्तिनगर के सीआईएसएफ ग्राउंड में आयोजित दो दिनी फायर ड्रिल प्रतियोगिता का शनिवार शाम भव्य समापन हो गया। इस स्पर्धा के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता की मेजबानी सीआईएसएफ शक्तिनगर इकाई ने की। स्पर्धा में एनटीपीसी विंध्याचल, रिहंद नगर, अनपरा, ओबरा व सिंगरौली स्थित सीआईएसएफ की फायर यूनिट के जवानों ने हिस्सा लिया। शक्तिनगर में आयोजित फायर ड्रिल प्रतियोगिता का मकसद रियल फायर के दौरान तालमेल व त्वरित व प्रभावी कदम उठाना था। फायर ड्रिल प्रतियोगिता के समापान पर मुख्य अतिथि एनटीपीसी सिंगरौली (शक्तिनगर) के मुख्य महाप्रबंधक बसुराज गोस्वामी मौजूद रहे। प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले बल सदस्यों को मुख्य अतिथि व कमांडेंट गोपाल दत्त ने पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कमांडेंट जेपी आजाद, कमांडेंट एसके झा, वी. विधुन आदि रहे।