फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में शराब पीने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के कुतलुपुर गांव में शनिवार को दो युवकों ने शराब का सेवन किया। इस दौरान मंगरू चौहान 20 की हालत बिगड़ गई। ग्रामीण युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के साथ शराब का सेवन करने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कुतलुपुर गांव में रविवार की अपराह्न करीब तीन बजे दो युवक साथ में बैठकर शराब पी। इस दौरान गौरही गांव निवासी मंगरू चौहान अचेत हो गया। यह देख साथ में शराब पीने वाला युवक कुछ लोगों के सहयोग से मंगरू को सीएचसी मधुपुर लेकर पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मिश्रित शराब पिला कर मारने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही दलबल के साथ कोतवाल अस्पताल पहुंचे औरपोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। कोतवाल ने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब का सेवन करने से मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेेगा।
अब तक की जांच में पता चला है कि कई दिनों से मंगरू शराब का सेवन कर रहा था। अत्याधिक शराब पीने से उसकी मौत हो गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र सिंह, जिला आबकारी अधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें