फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: खलियारी के बाद घोरावल में डायरिया का प्रकोप, महिला की मौत, 16 बीमार

Thu, 25 Aug 2022 05:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के घोरावल के कनेटी गांव की मलिन बस्ती में दो दिन से डायरिया फैला हुआ है।डायरिया की चपेट में आई वृद्धा की बुधवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
कनेटी गांव में डायरिया पीड़ितों का उपचार करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में खलियारी के बाद अब घोरावल के कनेटी गांव में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। डायरिया से ग्रसित वृद्धा की बुधवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में 16 अन्य लोग भी बीमार पाए गए हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और डायरिया पीड़ितों का उपचार किया।

विज्ञापन

 
कनेटी गांव की मलिन बस्ती में दो दिन से डायरिया फैला हुआ है। बुधवार सुबह जगवंता देवी (65) पत्नी पंचू व मोहरी (67) पत्नी भोला को उल्टी-दस्त की शिकायत पर घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान देर रात जगवंता देवी की मौत हो गई।

जगवंता की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह घोरावल सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में डॉ. देवेश पांडेय, अमित कुमार और आरबीएसके की टीम कनेटी गांव पहुंची। यहां डायरिया से पीड़ित मघनी 65 पत्नी हरिहर, रामविलास 52 पुत्र श्रीनाथ, चंद्रमा 27 पुत्र सीताराम, संगीता 15 पुत्री जीत, प्रेमशीला 18 व धर्मशीला 14 पुत्री श्यामजीत,अनूप 2 पुत्र जीऊत, रमावती 38 पत्नी चंद्रशेखर, लक्ष्मीना 50 पत्नी श्यामजीत, निर्मला 35 पत्नी दीपचंद, लीलावती 46 पत्नी लक्षनधारी, विक्रम 12, कलावती 48, पत्नी तौलन, भूलन 52 पुत्र श्रीनाथ, प्रीतम 18 पुत्री चंद्रशेखर, जयराम 55 पुत्र डंगर आदि का उपचार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव

ग्रामीणों को खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सीएचसी घोरावल के अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने कहा कि कनेटी गांव की मलिन बस्ती में डायरिया फैलने से एक वृद्धा की मौत हुई है। एक अन्य महिला का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर 16 डायरिया पीड़ितों का उपचार किया। गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है। स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें