ग्रामीणों को खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सीएचसी घोरावल के अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने कहा कि कनेटी गांव की मलिन बस्ती में डायरिया फैलने से एक वृद्धा की मौत हुई है। एक अन्य महिला का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर 16 डायरिया पीड़ितों का उपचार किया। गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है। स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है।