सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव के पास शनिवार को दोपहर सोन नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नदी से बाहर निकलवाया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पटवध निवासी शोभनाथ (55) रोज की भांति शनिवार को भी अपने मवेशियों को सोन नदी की तरफ चराने गए थे। इस बीच उनका शारीरिक संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चले गए। कुछ दूरी पर गाय चरा रहे लोगों ने यह घटना देखी तो शोर मचाना शुरू किया। शोर सुन मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने फौरन इसकी सूचना चोपन थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।