राबर्ट्सगंज में यूपीएमएयआरए नवनिर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाण पत्र देते अतिथिगण।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश मेडिकल सेल्स एवं री प्रेजेंटेटिव एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन रविवार को राबर्ट्सगंज में हुआ। इसमें एसोसिएशन के जनरल काउंसिल मेंबर अरुण श्रीवास्तव ने लोकतांत्रिक तरीके से नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी कराई। साथ ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष उदय शंकर मालवीय, उपाध्यक्ष नवीन सिंह, कोषाध्यक्ष मिथिलेश प्रजापति, सचिव राहुल सिंह, संयुक्त सचिव राम शाश्वत और प्रशांत पांडेय, विवेक सिंह, मनीष पांडेय, जीवन ज्योति, विकास विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
अधिवेशन में एसोसिएशन के स्टेट काउंसिल के स्टेट सेक्रेटरी आरएम राय व अरुण श्रीवास्तव जनरल काउंसिल मेंबर का स्वागत व अभिनंदन किया गया। अधिवेशन के शुरूआत में कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले साथियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद संगठन के अध्यक्ष उदय शंकर मालवीय ने पिछले वर्षों की उपलब्धियों और भविष्य की चुनौतियों के बारे में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को हितों के लिए संगठन की लड़ाई और तेज की जाएगी। सचिव व कोषाध्यक्ष ने पिछले वर्ष का लेखा जोखा रखा। इसके बाद अरुण श्रीवास्तव ने लोकतांत्रिक तरीके से नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष उदय शंकर मालवीय, उपाध्यक्ष नवीन सिंह, कोषाध्यक्ष मिथिलेश प्रजापति, सचिव राहुल सिंह, सयुंक्त सचिव राम शाश्वत और कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत पांडेय, विवेक सिंह, मनीष पांडेय, जीवन ज्योति, विकास विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह चुने गए। कार्यक्रम में संजय सिंह, अनिल सिंह, विजय बहादुर, राजकुमार सिंह, दीनबंधु यादव, मुन्ना सिंह, सरफराज अहमद, अखिलेश गुप्ता, महेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। संचालन अमित श्रीवास्तव ने किया।