फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में हादसा: ट्रैक्टर- ट्राली की चपेट में आने से जीजा की मौत, साला घायल; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Wed, 16 Oct 2024 12:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव के समीप सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसा ट्रैक्टर- ट्राली की टक्कर मारने से हुआ। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव के समीप बुधवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साला गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही।

विज्ञापन


यह है मामला
नंदना गांव निवासी सुनील कुमार (27) अपने साले प्रमोद यादव (24) के साथ बिजौली गांव आया था। बुधवार की सुबह दोनों घर लौटने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में अनिल की मौके पर मौत हो गई। प्रमोद गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे आनन- फानन जिला अस्पताल भेजा गया। 

उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर गए। बीच सड़क पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। मौके पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


सदर कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर कार्रवाई के लिए चौकी प्रभारी को निर्देशित कर दिया गया है। मृतक के परिजनों को फोन के माध्यम से अवगत कराकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें