फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में कोरोना संक्रमण रोकने में बाधा बन रहे एक लाख लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होने के बाद भी आदिवासी बहुल जिले में करीब एक लाख से अधिक लोग ऐसे हैं, जिन्हें अब तक टीके की एक भी डोज नहीं लगी है। स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी उनका टीकाकरण नहीं हो सका है। उधर, पहली डोज लगवा चुके करीब 50 फीसदी लोगों का दूसरे चरण का टीकाकरण भी पूरा हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग को टीके से वंचित लोगों को 20 जनवरी तक शत-प्रतिशत प्रथम डोज का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी 2021 से हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने 18 वर्ष से अधिक आयु के कुल 13 लाख 57 हजार 906 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके सापेक्ष अब तक 12 लाख 56 हजार पांच सौ 57 लोगों को टीके की पहली डोज लगी है। वहीं दूसरी डोज के लिए लक्ष्य के सापेक्ष अब तक छह लाख 80 हजार तीन सौ 43 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगा दी गई है। जो कुल लक्ष्य का 50.10 प्रतिशत है। अब विभाग जिले के ऐसे लोग जिन्होंने अब तक पहली डोज भी नहीं ली है उनके टीकाकरण के लिए हर संभव प्रयास कर उनका टीकाकरण करने में जुट गया है।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जागरूक न होने के कारण ही कुछ लोग टीके से दूर हैं। ऐसे में अब गांवों में कैंप लगाने का भी प्लान किया जा रहा है। देश में इतने लंबे समय से टीकाकरण अभियान चलने के बाद भी लोगों के मन का वहम दूर नहीं हो रहा है। - डॉ. एसके चतुर्वेदी, प्रभारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें