फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बनेगी सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार

Sun, 23 Oct 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में चल रही आंतरिक कलह एक बार फिर खुलकर सामने आने के बाद भी जिले के पार्टी नेता सब कुछ ठीक मान कर चल रहे हैं। इन नेताओं का मानना है कि यह पार्टी नहीं परिवार का झगड़ा है। नेता जी मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में सब कुछ ठीक हो जाएगा और पार्टी 2017 में फिर पूर्ण बहुमत की सरकार यूपी में बनाएगी।
विज्ञापन


पूर्व सांसद नरेंद्र कुुशवाहा ने कहा कि सपा में कोई कलह नहीं है। वैचारिक मतभेद हैं भी तो सुलझा लिये जाएंगे। इससे सपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा और पार्टी मजबूत रहेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव का कहना है कि शिवपाल यादव समेत अन्य मंत्रियों को बर्खास्त किया जाना मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में है। यह सत्ता की नहीं परिवार की लड़ाई है।

इससे पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। आगे सब ठीक हो जाएगा। परिवार में कलह दुखदायी है लेकिन नेता जी पर सभी का पूर्ण विश्वास है। पार्टी एकजुट है और फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि पार्टी में कोई अलग नहीं है। सब ठीक है। हम सब मिलकर एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने कहा कि यूपी सरकार ने पांच साल में जो विकास कार्य किया है, वह अब तक किसी शासन में नहीं हुआ।
विज्ञापन


पार्टी अपने विकास कार्यों के बूते विधानसभा चुनाव लड़ेगी।पार्टी में किसी तरह की कोई उठापटक नहीं है। शिवपाल यादव समेत अन्य मंत्रियों की बर्खास्तगी मामले में कोई न कोई हल निकल आएगा। सपा मुलायम सिंह, अखिलेश और शिवपाल यादव के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। जिले की राजनीति में इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें